
कोरबा(खटपट न्यूज)। 13 जुलाई से कोरबा जिलर प्रवास पर आए भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरबा सीतामणी स्थित प्राचीन ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के समय जय श्री राम के गुणगान होते रहा। मंत्री श्री सिंह के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।















