Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा केंचुआ खाद में मारी जा रही 3 से 10 किलो की डंडी….

केंचुआ खाद में मारी जा रही 3 से 10 किलो की डंडी….

वजन करता बनवारीलाल

कोरबा-कोरबी-चोटिया(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट केंचुआ खाद गौठानों के अलावा सहकारी सोसायटी से भी विक्रय की जा रही है। सहकारी सोसायटी से बेचे जा रहे खाद की मात्रा में काफी कमी दर्ज की गई है। ग्राम सिरमिना के बनवारीलाल ने भी सिरमिना सहकारी सोसायटी से 5 बोरी वर्मी कम्पोस्ट खाद खरीदा। प्रत्येक बोरी में 30 किलो खाद की मात्रा का पैसा भी उसने दिया। घर लाने के बाद वजन में कुछ कमी महसूस हुई तो तराजू में सभी 5 बोरियों को अलग-अलग तौला। बोरियों में बेचे गए खाद का वजन 20.290 किलो पाया गया। अन्य बोरियों में भी 3 से 7 किलो तक कम खाद मिला। बनवारीलाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सोसायटी से वजन करवा कर ही खाद लें अन्यथा सीधे गौठानों से ही खाद की खरीदी करें।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel