Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कृष्णा हॉस्पिटल में होगा कोरोना मरीजों का ईलाज, राजस्व मंत्री ने किया...

कृष्णा हॉस्पिटल में होगा कोरोना मरीजों का ईलाज, राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ

कोरबा (खटपट न्यूज)। कृष्णा हॉस्पिटल को आज पूर्ण रूप से कोरोना के इलाज हेतु आरक्षित कर शुभारम्भ किया गया है। 7 बिस्तर वेंटिलेटर के साथ लगभग 65 बिस्तर वाला यह अस्पताल अब से कोरोना मरीजों को अपनी सेवाएं देगा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज शुभारंभ किया। कोरबा में यह अस्पताल लगभग पिछले 10 वर्षो से निरन्तर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या करा रहा है। अब इस कोरोना काल में इस अस्पताल में कोरोना पीड़ितों का इलाज किया जायेगा।

Advertisement Carousel