Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में 525 लीटर डीजल जप्त, 5 चोर पकड़ाए

कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में 525 लीटर डीजल जप्त, 5 चोर पकड़ाए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में एसईसीएल की खदानों से भारी वाहनों और मशीनों से डीजल चोरों का गिरोह आए दिन चोरी को अंजाम दे रहा है।कुसमुण्डा और इसके अधीनस्थ चौकी पुलिस ने 525 लीटर डीजल जप्त किया है।

सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अजय सोनवानी ने थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए फोकटपारा निवासी अनिश टोप्पो 42 वर्ष के कब्जे से 70 लीटर डीजल जब्त किया है। दो जेरीकेन में इसे भरकर एवं मोटरसायकल पैशन प्रो में रखकर बरमपुर पट्टा लाइन के पास बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करते वक्त उसे पकड़ा गया। यह डीजल कुसमुण्डा खदान से चोरी करना बताया। डीजल और बाइक को जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

इसी तरह सूचना पर कुसमुण्डा पुलिस की टीम ने ग्राम बगडबरी, पंतोरा निवासी उत्तम यादव उर्फ भोला 30 वर्ष के कब्जे से कुल 280 लीटर डीजल जब्त किया है। अपने साथी भीम सतनामी, सूरज गोंड़, संजय सतनामी व सुनील केंवट के साथ कुसमुण्डा खदान में खड़े मशीन से यह डीजल चोरी करना बताया। टीम के द्वारा बिरदा मार्ग में सरईसिंगार मोड़ के पास घेराबंदी कर भाग रहे इस वाहन को पीछा कर पकड़ा। चालक को छोड़कर सभी आरोपी भाग निकले। अन्य मामले में हरदीबाजार चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम रलिया पाइप लाइन के पास से 3 लोगों को दबोचा, जबकि 2 लोग भाग निकले। इनसे 5 जेरीकेन में भरा 175 लीटर डीजल बरामद किया गया।

आरोपियों दिलेशर दास महंत 24 वर्ष, विजय चौहान 30 वर्ष एवं मुकेश कुमार अगरिया 24 वर्ष, सभी निवासी रलिया ने अपने फरार साथी वीर सिंह गोंड़ व कृष्णा पटेल के साथ मिलकर गेवरा खदान में लगे वाहनों से डीजल की चोरी करना बताया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अभय सिंह बैस व मातहतों की भूमिका रही।
00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel