Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कुसमुंडा खदान बंद करा फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, भू विस्थापित कर रहे तैयारी

कुसमुंडा खदान बंद करा फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, भू विस्थापित कर रहे तैयारी

धरना पर बैठे भू विस्थापित


कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना क्षेत्र के भू-विस्थापित किसानों का धरना जारी है। रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने बताया कि आंदोलन की कड़ी में आज 26 जनवरी को कुसमुंडा खदान पूर्ण रूप से बंद करेंगे और खदान के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके लिए प्रदर्शन स्थल कुसमुंडा मुख्यालय के समक्ष तैयारी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि 31अक्टूबर को 12 घंटे कुसमुंडा खदान को पूर्ण रूप से बंद करने के बाद रोजगार की मांग को लेकर कुसमुंडा मुख्यालय के सामने 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बैनर तले 86 दिनों से बैठे हैं। 86 दिनों से चल रहे आंदोलन के दौरान भू विस्थापितों ने 2 बार खदान को 20 घंटे से भी ज्यादे समय तक बंद रखा और इस बीच आंदोलन कर रहे 16 लोगों को जेल भी भेजा गया लेकिन भू विस्थापित इस बार रोजगार मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात पर अड़े हैं। इधर दूसरी ओर खदान बंदी और प्रदर्शन के मद्देनजर एसईसीएल प्रबंधन, प्रशासन और पुलिस ने भी अपने इंतजाम पुख्ता करना शुरू कर दिया है।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel