Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कुलपति शर्मा से की सौजन्य भेंट, महाविद्यालयों को दिए योगदान को याद...

कुलपति शर्मा से की सौजन्य भेंट, महाविद्यालयों को दिए योगदान को याद किया

कोरबा (खटपट न्यूज)। अटल बिहारी वाजपेयी बिलासपुर विश्वविद्यालय के स्थापना वर्ष 2012 से कुलपति पद का निर्वहन कर सेवानिवृत्त हुए प्रोफेसर जीडी शर्मा से जिले के महाविद्यालय प्रतिनिधियों ने सौजन्यपूर्ण भेंट की। शासकीय इंजी. विश्वेश्वरैय्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना, डॉ. एसके गोभिल, कमला नेहरू महाविद्यालय से डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने मुलाकात की।
कुलपति से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कोरबा जिले से उनका विशेष लगाव रहा है। हमेशा वे दोनों महाविद्यालय की आवश्यकता के अनुसार सेमिनार, वर्कशॉप और विभिन्न कार्यक्रमों में नियमित हिस्सेदारी निभाते रहे हैं। विश्विद्यालय से सम्बन्धित सभी महाविद्यालयों को नेक के मूल्यांकन में योगदान देकर प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. आर के सक्सेना ने जिले के दोनों महाविद्यालय की तरफ से प्रो. जीडी शर्मा को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. एसके गोभिल ने उनके साथ अपने परीक्षा अवधि में उड़नदस्ते के विभिन्न वर्षों के संस्मरण को याद किया। कमला नेहरू महाविद्यालय के ग्रंथपाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने महाविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख कर महाविद्यालय के निरन्तर विकास में उनके योगदान और यूजीसी, उत्कृष्टता की क्षमाता वाले महाविद्यालय (सीपीई) की ग्रांट एवं नेक मूल्याकंन में सहयोग हेतु, महाविद्यालय की तरफ से आभार व्यक्त किया। कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ. आरएन पांडेय, सचिव अशोक शर्मा एवं प्रभारी प्राचार्य एसके शर्मा ने उनके सुखद, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उक्त जानकारी डॉ. प्रशान्त बोपापुरकर ने दी है।

Advertisement Carousel