Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कुत्तों से जान बचाने भाग रहा हिरण कुएं में गिरा

कुत्तों से जान बचाने भाग रहा हिरण कुएं में गिरा

0 वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा वन मंडल के कोरकोमा सर्किल में कुए में एक मादा हिरण गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद उसी रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कोरकोमा के संवरा पारा मोहल्ला में सुबह एक किसान के घर के आंगन में एक मादा हिरण गिरा मिला। हिरण मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण के घर लोगों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।
कोरबा वन परिक्षेत्र के रेंजर सियाराम कर्माकर ने बताया कि सुबह 6 बजे लगभग कुएं में हिरण गिरने की सूचना वन विभाग को मिली थी। चूंकि कुआं करीब 20 फिट गहरा था इस कारण वन विभाग को हिरण का रेस्क्यु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों से जान बचाने हिरण गांव की तरफ भागा और कुंए में गिर गया। फिलहाल हिरण को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और और उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं जो कुत्तों के हमले से हुआ था। हिरण का प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर कानन पेंडारी भेजने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement Carousel