Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कुछ ही देर में: बीके वेलफेयर VS बीआरसी कोरबा में खिताबी भिड़ंत..

कुछ ही देर में: बीके वेलफेयर VS बीआरसी कोरबा में खिताबी भिड़ंत..

दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीके वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस  विभाग को  20 रनों से दी मात

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरी फाइनलिस्ट टीम भी तय हो गई है। बीके वेलफेयर सोसाइटी टीम और बीआरसी कोरबा की टीम के बीच फाइनल मैच होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीके वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस विभाग की टीम को 20 रनों से मात दी। बीके वेलफेयर सोसाइटी ने पहले बैटिंग करते हुए 90 रन बनाए। टीम की ओर से स्नेहा ने शानदार 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस विभाग की टीम 70 रन ही बना पाई। बीके वेलफेयर टीम की ओर से मधु मरकाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रनों का योगदान दिया साथ ही 3 विकेट भी चटकाए।  इस प्रदर्शन के लिए मधु मरकाम को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। फाइनल मैच आज दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।

Advertisement Carousel