कोरबा (खटपट न्यूज)। कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों से कुएं में साप गिरने की लगातर खबरें आ रही जिसका कारण हैं। बाड़ी में बने कुएं के आस पास कोई घेरा या दीवाल नही बनाया गया हैं जिसके कारण अक्सर साप रात के अंधेरे में कुएं में गिर जाते हैं, ऐसा ही घटना फिर ग्राम ढेलवाडीह में देखने को मिला ग्रामीण लोगों ने जब एक व्यक्ति के घर में बने कुएं में साप गिरने की जानकारी मिली, वो पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद किशन बघेल नमान व्यक्ति ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को दी जिसके बाद जितेंद्र सारथी बिना देरी किए गांव पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया कुछ देर बाद साप को बाल्टी की मदद से बाहर निकल लिया गया , बाल्टी में एकबार में ऐसे बैठ गया मानो एक उसे एक सहारे की ज़रूरत थी और मदद की ज़रूरत थी तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली साथ ही जितेंद्र सारथी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गांव वालो ने कहा – पानी जहरीला हो गया
बात रेस्क्यू पर ही खत्म नहीं हुई बल्कि लोगों तक पुरी जानकारी का अभाव भी सामने आया, ग्रामीण लोगों की माने तो साप ने पानी में अपना जहर छोड़ दिया होगा जिसके कारण पानी पीने पर शरीर में जहर प्रवेश हो जाएगा और हम मर जाएंगे, इस बात को जितेंद्र सारथी ने समझाते हुए सभी को कहा की साप के शरीर में कोई जहर नही होता, और किए में होने से पानी जेहरिला नही हुआ हैं, उसका जहर सिर्फ शिकार और खतरा होने पर सामने वाले के अंदर काटने पर ही जाता हैं, जो उसके सर के उपरी हिस्से में एक ग्रंथि में होता हैं।
















