Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कीचड़ से सराबोर पहुंच मार्ग में गिर रहे सवार, ननकीराम ने लिखा...

कीचड़ से सराबोर पहुंच मार्ग में गिर रहे सवार, ननकीराम ने लिखा पत्र

कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़)। प्रधानमंत्री सड़क से लगे ग्राम दादरभाठा पहुंच मार्ग को सुधारने के लिए सरपंच ने रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर
को पत्र लिखकर आग्रह किया है।
अवगत कराया गया है कि करतला जनपद के ग्राम पंचायत दादरकला का आश्रित मोहल्ला दादरभाठा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से 600 मीटर की दूरी पर है जहां से पहुंच मार्ग पूरा कच्चा है। मार्ग में कीचड़, दलदल भरा पड़ा है जो कि अभी बरसात में स्कूल , कॉलेज के बच्चों व ग्रामीणों को मोहल्ले से बाहर
निकलने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन साइकिल, मोटर साइकिल वाले कीचड़ में गिरते रहते हैं।

उक्त मोहल्ले के निवासी कई दशक से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं अतः इस समस्या के निदान के लिए अभी तत्काल 5 दिवस के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था कोयले का चूरा या उचित मैटेरियल डलवाने का कष्ट करेंगे। जनवरी फरवरी में सीसी रोड की स्वीकृति भी प्रदान करने का कष्ट करेंगे ताकि दादरभाठा के लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिले। उक्त कार्य को तत्काल करवाने का आग्रह किया गया है। इस पत्र के मिलने पर रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने इस संबंध में पीआईएल चाम्पा के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्य उक्त सड़क मार्ग में करने हेतु कहा है। वहीं ग्रामीणों को मिलने वाली राहत का इंतजार है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel