किसान आंदोलन के समर्थन में किया चक्काजाम, निकाली गई मशाल रैली….

कोरबा (खटपट न्यूज़)। दिल्ली में विगत 26 नवम्बर से कृषि कानून वापस लेने की मांग पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में किसान संगठन के आह्वान के तहत गुरुवार को नरईबोध में छत्तीसगढ़ किसान सभा,छत्तीसगढ़ किसान संगठन और ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान संघर्ष समिति द्वारा संयुक्त चक्काजाम किया गया। शाम को मशाल रैली निकाली गई।

किसान सभा के सुखरंजन नंदी, किसान सगठन के बी एल नेताम, ऊर्जाधानी भू्-विस्थापित संगठन के रूद्र प्रताप ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी तीनों कानून को जब तक वापस नहीं लेती है और स्वामीनाथन कमेटी का सिफारिशों को लागू नहीं करती एवं किसानों के कज़र् माफ नहीं करती है, तब तक किसान दिल्ली में डटे रहेंगे और पूरे देश भर में किसान उस आंदोलन के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। इसी सिलसिले में गुरुवार को पूरे देश में चक्का जाम किया गया। 5 दिसंबर को अंबानी, मोदी, अडानी का पुतला दहन भी किया जाएगा।

चक्काजाम के बाद शाम को बांकीमोंगरा चौक से मशाल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपुरन कुलदीप, टीसी सूरज, ललित महिलांगे, दिलेश उइके, भूपेंद्र कुमार, डीके देवांगन, एस के यादव, रामजी शर्मा, प्रमिला महंत, कृषि बाई, गणेश दास महंत, मानमति, महेतरीन, शशि महंत, आशा, लीना महंत, विजय पाल सिंह सहित अनेकों लोग शामिल थे।

Advertisement Carousel