भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद की कमी नहीं होगी। खरीफ के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उनकी आवश्यकता अनुसार प्राप्त हो जाएगा। प्रदेश में डीएपी, यूरिया आदि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, जो किसानों को सहकारी समितियों एवं व्यापारियों के माध्यम से आसानी से मिल जाएंगे। किसान अपनी खाद, बीज की मांग संबंधित सहकारी संस्था में लिखवा दें। श्री चौहान आज मंत्रालय में खरीफ आदान व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। कृषि मंत्री कमल पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त केके सिंह, प्रमुख सचिव कृषि अजीत केसरी, प्रमुख सचिव सहकारिता उमाकांत उमराव, संचालक कृषि श्री संजीव सिंह बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सहकारी संस्थाओं में खाद का अग्रिम भंडारण कर लिया जाए। लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं है। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा की फसलों को प्रोत्साहित किया जाए। ये फसलें स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं तथा डायबिटीज जैसी बीमारियों में लाभदायक हैं।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...













