Monday, March 30, 2026
Home कोरबा किराना दुकान से चोरी, बेचने की कोशिश में पकड़ाया चोर

किराना दुकान से चोरी, बेचने की कोशिश में पकड़ाया चोर

0 उरगा पुलिस की कार्यवाही

काले कपड़े में आरोपी युवक

कोरबा-उरगा,(खटपट न्यूज़)। किराना दुकान से चोरी करने के मामले में उरगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी ने बताया कि उरगा बाजार के पास संचालित एक किराना दुकान में 5-6 नवंबर की रात सेंध मारकर अज्ञात चोर ने नकदी रकम, सिगरेट, साबुन, तेल, बॉडी स्पे्र, कुल कीमत 14 हजार 500 रुपए की चोरी की थी। दुकान संचालक को दूसरे दिन चोरी का पता चला तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश के दौरान संदेही तुलसीदास महंत पिता पुरन दास 22 वर्ष निवासी उरगा बस्ती के बारे में पता चला कि वह कुछ सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी सामान, नकदी 1986 रुपए तथा चोरी में प्रयुक्त रॉड को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। इस कार्यवाही में एएसआई बलिराम निराला, आरक्षक रामकुमार पाटले, राहुल बघेल, राजकुमार पटेल, सैनिक चंद्रपाल पाटले की भूमिका रही।

Advertisement Carousel