
रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुधवन, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने किक बॉक्सिंग को मान्यता देने के लिए मान्यता पत्र सौंपा । यह मान्यता पत्र छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भूपेश बघेल की अनुमति से दी. इस दौरान महासचिव होरा ने सभी पदाधिकारियों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया। वहीँ छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष मूंदड़ा समेत सभी पदाधिकारियों ने महासचिव होरा का आभार जताया।















