
पुणे। कुछ अलग करने की चाह में कई बार लोग नियम-कानून को ताक पर रख देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से, यहां एक दुल्हन स्ङ्क के बोनट पर बैठकर शादी करने के लिए मंडप तक पहुंची। अपने घर से मंडप तक जाने के दौरान लड़की का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया में डाल दिया। देर रात पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पुणे के दिवे घाट की है। शहर के भोसरी इलाके में रहने वाली लड़की अपने पिता और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ सासवड में बने विवाह मंडप की ओर जा रही थी। गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल पर फोटोग्राफर दुल्हन का वीडियो शूट कर रहा था। उस वीडियोग्राफर का कैमरे भी जब्त कर लिया गया है, जिसके यह पूरा सिकुएंस शूट किया था। वीडियो के आधार पर शादी समारोह में पहुंची पुलिस लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मोकाशी ने बताया कि वीडियो देखने के बाद हमने बिलकुल भी देर नहीं की और स्ङ्क की नंबर प्लेट के आधार पर पहले गाड़ी मालिक का पता लगाया और फिर हम वहां पहुंचे, जहां शादी हो रही थी। हमने शादी नहीं रुकवाई, लेकिन दुल्हन समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वीडियोग्राफी में इस्तेमाल किया जा रहा कैमरा भी जब्त कर लिया। इस मामले में ट्रैफिक नियम से खिलवाड़ के साथ दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाली गई है।














