Thursday, March 26, 2026
Home रायपुर कांग्रेस भवन झूमाझटकी- पीसीसी अध्यक्ष की बड़ी कार्यवाही , सन्नी अग्रवाल पार्टी...

कांग्रेस भवन झूमाझटकी- पीसीसी अध्यक्ष की बड़ी कार्यवाही , सन्नी अग्रवाल पार्टी से निलम्बित .

रायपुर – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल पर पार्टी अनुशासन का डंडा चला है। अग्रवाल को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। PCC महामंत्री अमरजीत चावला से विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसके निर्देश दिए थे।

शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने निलंबन आदेश जारी किया। इसमें कहा गया, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मीडिया की मौजूदगी में आपने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला से अभद्र व्यवहार किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इससे नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।

इस आदेश के मुताबिक आपको पार्टी संगठन की धारा 6-ग के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निलंबित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। कांग्रेस में महीनों से जारी सर फुटौवल और आपसी विवादों के बीच यह पहली बार है जब किसी पदाधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो।

Advertisement Carousel