Monday, March 23, 2026
Home रायपुर कांग्रेस के ये विधायक परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव….

कांग्रेस के ये विधायक परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम जनता से लेकर नेता तक कोरोना की जद में आ गए हैं. अब संक्रमण का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है. इसी बीच भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और उनका परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है. विधायक देवेंद्र यादव ने अपने ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की है.

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के परिवार में उनकी मां और भैया-भाभी ने कोरोना टेस्ट करवाया था. जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी होम आइसोलेशन पर हैं. इसके साथ विधायक देवेंद्र में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं. जिस वजह से वो भी क्वारंटाइन हो गए हैं.

बता दें कि इससे पहले 2 अप्रैल को बिलासपुर जिले के मस्तूरी से बीजेपी विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. विधायक डॉक्टर बांधी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी. डॉक्टर की सलाह के बाद वो आइसोलेशन पर है.

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5 हजार 818 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई थी. इस बीमारी से 31 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 1 हजार 172 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए थे. राज्य में स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज मरीज़ों की संख्या 3 लाख 23 हजार 201 है. जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 36 हजार 312 है. रायपुर में 2 हजार 287 और दुर्ग में 857 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले थे.

Advertisement Carousel