Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से छलावा कर रही

कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से छलावा कर रही

0 धान खरीदी पर रामपुर विधानसभा के भाजपाईयों ने हल्ला बोला

कोरबा (खटपट न्यूज)। रामपुर विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। करतला बस स्टैंड चौंक में करतला, कुदमुरा,उरगा, बरपाली मण्डल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया।पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक ननकीराम कंवर के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और किसानों के हक को लेकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। 2500रु में धान खरीदी, 2 वर्ष का बोनस और एक नवंबर से धान खरीदी पर बवाल मचा है। भले ही प्रदेश सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है लेकिन भाजपाई, प्रदेश सरकार को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस की इन राजनीतिक के बीच मे धान खरीदी का मुद्दा व्यापक बनता जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों से छलावा कर रही है चुनावी वादों को भी नही निभा पा रही है।अब यह जग जाहिर हो रहा है। कार्यकर्ताओ ने पैदल मार्च कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सरकार पर यह भी आरोप लगे की कार्यक्रम के दौरान बिजली बन्द कर दी गई भाजपाइयों ने कहा जानबूझ कर बिजली बंद की गई ताकि कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो सके। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान विधायक ननकी राम कवर,करतला मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा, कुदमुरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ,बरपाली मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल,टिकेश्वर सिंह राठिया ,रेणुका राठिया, आकाश सक्सेना,महामंत्री राकेश राठिया ,नागेन्द्र ठाकुर,कलम सिंह ,उमेश्वर सोनी,सुभाष राय ,कृष्णा राय हेमलाल झारिया, राजू गुपता, पीला बाबू राठिया, आकाश राय, विनोद राठिया,रामकुमार राठिया,पवन मैत्री,बृजेश यादव ,धनंजय चौहान, चित्रभान बैरागी, माजिद खान, राम शंकर राठौर, विनय राठिया रामेश्वर राठिया , वेदप्रकाश कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

Advertisement Carousel