Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कांग्रेस कमेटी में केशर सिंह बनाए गए सचिव, समर्थकों में हर्ष…

कांग्रेस कमेटी में केशर सिंह बनाए गए सचिव, समर्थकों में हर्ष…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण )की जम्बो कार्यकारिणी ग्रामीण जिलाध्यक्ष व पाली- तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने बुधवार को घोषित की। कार्यकारिणी में केशर सिंह राजपूत को भी जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केशर को सचिव नियुक्त किये जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयां दी है।
केशर सिंह ने कांग्रेस संगठन के द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा व वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि मिले दायित्व का पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ निर्वहन कर पार्टी संगठन को मजबूत करने कार्य करेंगे।

केशर सिंह ने बताया कि उनके परिजनों का प्रारम्भ से ही कांग्रेस संगठन के प्रति जुड़ाव रहा है। उनके पिता स्व. ठाकुर नरहर सिंह कोरबा ग्राम पंचायत के लगातार 3 बार सरपंच रहे।
बता दें कि केशर सिंह राजपूत छात्र राजनीति के ज़रिए पार्टी में काफी सक्रिय रहे हैं। वर्ष 1995 में साडा शालेय परिक्षेत्र अध्यक्ष, वर्ष 1998-99 में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, वर्ष 2001 में कोरबा जिला के प्रथम एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण के पद पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया। वे श्री साई बाबा सेवा समिति, गांधी चौक कोरबा के संस्थापक सदस्य के अलावा समाजसेवी संस्था कैन आई हेल्प के डिप्टी डायरेक्टर भी हैं।

Advertisement Carousel