
कोरबा । कलेक्टर बंगले में एक सांप घुस गया, जिसे देखकर सुरक्षा में तैनात गनमैन घबरा गया। इसकी सूचना स्नैक कैचर जितेन्द्र सारथी को दी गई। सारथी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कोबरा को काबू में किया।
कोरबा स्नेक रेस्क्यू टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्र में सांपो के साथ विभिन्न जीवों को भी रेस्क्यू करने का काम कर रही हैं । साथ ही लोगों की जान बचाने के साथ उनको सांपों के विषय में जानकारी भी दे रही हैं। अलग-अलग क्षेत्र में रेस्क्यू कर रहें स्नेक रेस्क्यू टीम कोरबा के जितेंद्र सारथी को सूचना मिली कि कलेक्टर निवास में एक जगह फन फैलाए एक सांप बैठा है, गार्ड रूम के पास सिपाही तैनात थे ड्यूटी में रहने के दौरान जहां वे अपना सामान रखते है वहीं जहरीला सांप घुसा बैठा था। गनमैन ने जैसे ही सामान उठाया सांप को देखकर उसके होश उड़ गए। एक जहरीला सांप उसके गन के नीचे बैठा था। कपड़ा हटाते ही जोर से फूंकार मारने लगा। जिसके बाद जितेंद्र सारथी को इस बात की सूचना दी गई। जितेंद्र सारथी कुछ पल में ही कलेक्टर बंगला पहुंचे। जितेंद्र सारथी ने कुछ पल में उसे अपने काबू में कर लिया ।















