Wednesday, May 27, 2026
Home कोरबा कलेक्टर ने एल्डरमेन श्री दीवान को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

कलेक्टर ने एल्डरमेन श्री दीवान को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर निगम कोरबा में नव नियुक्त एल्डरमेन का शपथग्रहण समारोह कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पीठासीन अधिकारी के तौर पर नवनियुक्त एल्डरमेन श्री सनंत दास दीवान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी, नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा, पार्षद सुरेन्द्र जयसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel