
कोरबा-कटघोरा (खटपट न्यूज)। कलचुरी राजवंश इतिहास व पुरातत्व शोध समिति द्वारा कटघोरा गोकुलधाम कलचुरी कालीन इतिहास व पुरातत्व शोध संगोष्ठी एवं बौद्धिक परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल परिवार कल्याण एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ अशोक जायसवाल, मनोज राय, डॉ. राजा जायसवाल, राज जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा, अजय जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत पाली, रामगोपाल डिक्सेना, टकेश्वर जायसवाल, शकुंतला जायसवाल एवं कोंतेय जायसवाल उपस्थित रहे।

मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा इष्ट देव, देवी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया। श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जो कलचुरी कालीन इतिहास पुरातत्व के संदर्भ में रहा है, उसके लिए दो दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया है। छत्तीसगढ़ में कल्चुरी शासकों ने एक हजार साल तक राज किया और इतिहास में कलचुरी कालीन राजवंश रहा है, जो कि कलचुरी कालीन शासक है। छत्तीसगढ़ के प्रति योगदान भी रहा है। वह इतिहास में कहीं नहीं झलकता है। कलचुरी साम्राज्य के शोध के लिए इतिहासकार, पुरातत्व वक्ता, सामाजिक चिंतन भी उपस्थित है। छत्तीसगढ़ के प्रथम राजधानी तुमान रहा। छत्तीसगढ़ में कलचुरी शासकों का अथक योगदान रहा और गौरव भी महसूस होता है। स्कूली बच्चों को कलचुरी गौरव की गाथा की इतिहास पढ़ाया जाए। सरकार से निवेदन करेंगे। कलचुरी गौरव मासिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका में छत्तीसगढ़ के पुरातत्व की गाथा लिखी गई है जो इतिहास गवाह हैं। मुख्य अतिथि महोदय श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री एवं बॉलीवुड से हीरो मुकेश चौकसे, प्रीति चौकसे को आयोजक समिति द्वारा एक-एक शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्रप्रताप जायसवाल, मनोज राय, अखिलेश जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, पवन जायसवाल, विजय जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, जीएल राय परमानंद भी विशिष्ट अभयगत के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश यूपी, बिहार ,झारखंड, उड़ीसा ,महाराष्ट्र के बॉलीवुड के कलाकार केअलावा अन्य राज्य से बौद्धिक परिचर्चा में शामिल होने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग किलो उपस्थित रहे।
मनोज शर्मा ,छग के इवेंट डायरेक्टर सत्या जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल ,पवन जायसवाल, गोकुल डिक्सेना,श्याम जायसवाल, जगदीश डिक्सेना,शिवशंकर जायसवाल, दीपक जायसवाल, बृजमोहन डिक्सेना,मुरली, शशिकांत, रामगोपाल ,नंदू जायसवाल, उमेश जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, अमित जायसवाल, जयशंकर जायसवाल गौरी शंकर जायसवाल ओमप्रकाश ,संजय जयसवाल ,रश्मि जायसवाल, किरण जयसवाल , पंकज जायसवाल ,सुनील जायसवाल ,शिव जायसवाल, संध्या जायसवाल ,सूरज जायसवाल , रमेश सोनवानी ,तुलसी प्रसाद पहलाद ,कामता जायसवाल, रोमन जायसवाल, किरण जयसवाल, सुनीता जायसवाल , संगीता ,कथक सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार प्रो. बनारस विश्वविद्यालय एवं आभार व्यक्त कोटेय जायसवाल ने किया।
















