Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized कर भला तो हो बुरा : शराबियों के चक्कर में पिट गए...

कर भला तो हो बुरा : शराबियों के चक्कर में पिट गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता….

प्रतीकात्मक चित्र

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। दूसरे के झगड़े में पड़कर अपना अहित कराने का एक मामला कटघोरा क्षेत्र में हुआ। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 6 मोहलाईन भाठा के एक मोहल्ले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्टी संगठन संबंधी चर्चा के लिए दो दिन पहले की शाम गए हुए थे। इस दौरान मोहल्ले में शराब पीकर कुछ लोग आपस में गाली-गलौज और जोर-जोर से चिल्ला कर विवाद कर रहे थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने अपने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि होने के प्रभाव को दिखाते हुए इन शराबियों के बीच पहुंचकर विवाद नहीं करने और अपने-अपने घर जाने की समझाईश दी। यह समझाईश देने पर शराबी तो नहीं माने बल्कि अपनी आपसी लड़ाई को छोड़कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर ही पिल पड़े और उनकी अच्छी-खासी पिटाई हो गई। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर नेताजी को वहां से बाहर निकाला। हालांकि यह मामला नेता जी ने थाना तक नहीं पहुंचाया है, पर इलाके में इस घटनाक्रम की चर्चा गर्म है।

Advertisement Carousel