
रायपुर – मंगलवार तक का दिया समय, नहीं तो काम बंद
संघ ने कहा है कि इस पर विचार करते हुए 14 दिनों तक बंद कर दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर सामूहिक अवकाश पर जाने को मजबूर होंगे। संघ के अध्यक्ष देवलाल भारती ने बताया कि महानदी भवन में 1500 कर्मचारी-अधिकारी कार्यरत हैं। आधे से ज्यादा स्टाफ संक्रमित हो चुका है। सुबह भी एक कर्मचारी की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक फैसला नहीं होने पर काम बंद कर देंगे।
रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज, मौतें भी यहीं
राजधानी रायपुर की स्थिति कोरोना संक्रमण को लेकर बिगड़ती ही जा रही है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज यहीं पर मिले हैं और मौतों का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा यहीं है। अब तक 16212 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 9574 एक्टिव केस हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 200 पर पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोविड से सिर्फ 73 मौतों की बात कहता है। 6438 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
गरियाबंद कलेक्ट्रेट को तीन दिन के लिए बंद किया गया
कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार से गरियाबंद कलेक्ट्रेट को भी 72 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्ट्रेट के तीन कर्मचारी व अधिकारी कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद कलेक्टर ने पूरे परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। साथ ही तीन दिन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को बंद करने का आदेश दिया है।















