कथरीमाल के पूर्व सचिव पर निलम्बन की तलवार, इस वजह से हुई है अनुशंसा

कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़)। ग्राम पंचायत कथरीमाल में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में पूर्व सचिव पर निलम्बन की कार्यवाही हो सकती है। शिकायत की जांच में सचिव शिवचरण बिंझवार के उपस्थित नहीं रहने के कारण निलंबन का प्रस्ताव जनपद सीईओ एमएस नागेश ने जिला पंचायत सीईओ को प्रेषित कर दिया है। निर्णय सीईओ को लेना है।

बता दें कि कलेक्टर जनचौपाल में आवेदक रूपचंद कैवर्त पिता लकेश्वर प्रसाद ग्राम पंचायत कथरीमाल द्वारा सरपंच सहित सचिव के विरुद्ध विरूद्ध शासकीय राशि का दुरूपयोग कर गबन करने के संबंध में एवं भौतिक सत्यापन करने हेतु शिकायत की गई है। उक्त शिकायत की जांच करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जांच अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला की नियुक्ति की गई है। उक्त शिकायत की जांच करने हेतु सरपंच/ सचिव को पूर्व सूचना देकर 12 फरवरी को ग्राम पंचायत भवन काथरीमाल में सुबह 11 बजे उपस्थित होने कहा गया था। सीईओ, सरपंच पति सुखनंदन बियार एवं वर्तमान सचिव जयनारायण कुर्रे तथा शिकायतकर्ता रूपचंद चौवर्त उपस्थित हुए एवं बिना पूर्व सूचना के सचिव शिवचरण बिंझवार अनुपस्थित थे। वर्तमान सचिव द्वारा जांच अधिकारी को बताया गया कि ग्राम पंचायत कथरीमाल का अभिलेख (दस्तावेज) प्रभार में पूर्व सचिव शिवचरण बिंझवार द्वारा नहीं दिया गया है जिसके कारण जांच नहीं हो सकी। पूर्व में भी वैक्सीनेशन महाअभियान 29.01.2022 में जिला नोडल अधिकारी के भ्रमण के दौरान भी सचिव शिवचरण बिंझवार द्वारा मोबाईल फोन बंद रखा गया तथा वैक्सीनेशन सेन्टर भी बंद पाया गया। जिला नोडल अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई थी। इस प्रकार पूर्व सचिव द्वारा जांच कार्य में सहयोग नहीं दिया गया तथा उच्चधिकारियों के आदेशों -निर्देशों का पालन नहीं किया गया जो कि सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण अपील निमय 1965 के विपरित है। सचिव शिवचरण बिंझवार के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की ओर प्रेषित किया गया है।
00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel