Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कटघोरा: मामचंद शर्मा का निधन,शोक की लहर

कटघोरा: मामचंद शर्मा का निधन,शोक की लहर

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्र. 11 मेन रोड स्थित शिव इंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मामचंद शर्मा का बुधवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे कटघोरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के सहसचिव पवन शर्मा व शिव शर्मा के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों कांग्रेसजनों सहित कटघोरा नगर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अन्तिम संस्कार कटघोरा के स्थानीय राधासागर मुक्तिधाम में 10 फरवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Advertisement Carousel