कटघोरा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दारा सिंह मरकाम का निधन

कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 6 निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दारासिंह मरकाम का 55 वर्ष की आयु में दु:खद निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती विजयलक्ष्मी, एक पुत्री व पुत्र विक्रम सिंह मरकाम सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पुत्र विक्रम सिंह सूरजपुर में छात्रावास अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दारासिंह मरकाम का कोरबा जिले की राजनीति में खासा स्थान रहा है। वर्ष 1993 में वे तानाखार विधानसभा से चुनाव भी लड़े थे। जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही कांग्रेस के विभिन्न दायित्वों सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का भी निर्वहन कर चुके हैं। कटघोरा बार एसोसिएशन के भी अध्यक्ष थे। दारा सिंह के निधन की खबर से कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Advertisement Carousel