Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा कटघोरा जनपद सीईओ खोटेल भेजे गए मूल जगह, राठौर को मिला अतिरिक्त...

कटघोरा जनपद सीईओ खोटेल भेजे गए मूल जगह, राठौर को मिला अतिरिक्त प्रभार

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज)। कटघोरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचएन खोटेल का तबादला उनकी मूल पदस्थापना स्थल पर कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में वे मंडल संयोजक के पद पर कार्यरत थे जहां से कटघोरा जनपद सीईओ बतौर भेजे गये थे। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार श्री खोटेल को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। कटघोरा जनपद पंचायत में सीईओ के रिक्त पद पर पोड़ी उपरोड़ा जनपद के सीईओ व्ही के राठौर को आगामी आदेश तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement Carousel