Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कटघोरा को जिला बनाने युवा कांग्रेस की रायपुर तक पदयात्रा,कल रवाना करेंगे...

कटघोरा को जिला बनाने युवा कांग्रेस की रायपुर तक पदयात्रा,कल रवाना करेंगे विधायक


0जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में होगी पदयात्रा
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में कटघोरा को जिला बनाने पूर्व निर्धारित पदयात्रा 31 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। युवा कांग्रेसी कटघोरा तहसील मुख्यालय से रायपुर में मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालेंगे। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं तो भरोसा है की तख्ती लेकर युवक कांग्रेसी पदयात्रा करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा 3 माह पूर्व ही तय हो चुकी थी। कई बैठकों के बाद 31 अक्टूबर से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी और मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को रखकर कटघोरा की जन भावनाओं से अवगत कराना हमारा लक्ष्य है। पदयात्रा में 100 से अधिक की संख्या में युवक कांग्रेसी रायपुर कूच करेंगे। पदयात्रा को कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं पाली-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Advertisement Carousel