कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का भोयरा मरार (पटेल) समाज ने भी समर्थन किया है।

समाज के जिलाध्यक्ष रामफ़ल पटेल, जिला सचिव बजरंग पटेल, सह सचिव/मिडिया प्रभारी सी.सैंडी पटेल, संरक्षक आत्मा नारायण पटेल, जिला पंचायत कोरबा सदस्य 7 के प्रेमचंद पटेल, जनपद सदस्य पाली क्र 7 के चन्द्रपाल पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तम पटेल, निरतू परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित पटेल, कोरबा परिक्षेत्र अध्यक्ष सुकालू राम पटेल, सिरली परिक्षेत्र उपाध्यक्ष ईश्वर पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल पाली अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजपा मंडल हरदीबाजार उपाध्यक्ष नंद लाल पटेल, बोईदा से जनक गुरुजी, लोटनापारा से नंद कुमार पटेल, डोंगानाला से घनश्याम पटेल, नुनेरा से अमरीका पटेल, चैतमा से भारत पटेल, सहदेव पटेल, नगोई बछेरा से संत लाल पटेल, रवि पटेल, जुराली कौहापारा बिंझरा कसनिया से बड़ी सख्या में महिलाओं एवं ग्राम के जनप्रतिनिधि शिवकुमार पटेल गंगा पटेल एवं समाज की मातृशक्तियों द्वारा धरनास्थल पहुंचकर व एसडीएम कार्यालय में जाकर कटघोरा को जिला बनाने के लिये समर्थन पत्र दिया। मीडिया प्रभारी सी सैंडी पटेल ने बताया कि वर्तमान में पोड़ी-उपरोड़ा और पाली ब्लॉक के दुरस्थ वनांचल क्षेत्र केंदई, चैतुरगढ़, पसान, कोरबी आदि क्षेत्रों की दुरी कोरबा जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर से भी अधिक है। क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय से एक दिन में वापस घर जा पाना भी सम्भव नहीं होता साथ ही दीनहिन लोगों को सुविधाओं के अभाव में कोरबा के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि सत्ता के विकेन्द्रीकरण और जन सुलभता के लिए कटघोरा का जिला बनना बहुत आवश्यक है। संरक्षक आत्मा पटेल ने कटघोरा तहसील की प्राचीनता और गौरव के मद्देनजर जिला बनाने की मांग रखी तो समाज के अध्यक्ष व सचिव ने एक सुर में कहा की कटघोरा वर्षों से उपेक्षित रहा है यह कटघोरा का अधिकार है की उसे जिला बनाया जाये।















