Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ने मनाया योग दिवस, गुजराती समाज भवन में...

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ने मनाया योग दिवस, गुजराती समाज भवन में किया योगाभ्यास

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज कोरबा युवा मंडल द्वारा श्री जलाराम मंदिर परिसर स्थित गुजराती समाज भवन में विश्व योग दिवस मनाया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक टोमनलाल तरार ने समाज के सदस्यों को योगाभ्यास कराया। योग शिक्षक टोमनलाल ने योग-प्राणायाम का दैनिक जीवन में महत्व के बारे में अवगत कराया। सभी सदस्यों को प्रतिदिन योग-प्राणायाम करने का संकल्प कराया। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष सुरेश चौहान, सचिव रविन्द्र टांक, उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान, विशाल चावड़ा, युवा मंडल अध्यक्ष कपिल टांक, सचिव राजेश चौहान, चिराग चौहान, चंद्रकांत चौहान, दिलीप चौहान, नरेन्द्र परमार ने योग शिक्षक टोमनलाल तरार का सम्मान किया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं अखिल भारतीय महिला मंडल सहमंत्री प्रीति चौहान, कोरबा महिला मंडल उप प्रमुख प्रवीणा चौहान, सचिव लीना टांक, प्रीति पढ़ियार, मिरिका टांक ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। आयोजन में किशोर पटेल तथा जेसीआई के वरिष्ठ सदस्य विजय केडिया भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। अध्यक्ष सुरेश चौहान ने योग दिवस पर सहभागिता निभाने के लिए योग शिक्षक व समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel