
कोरबा (खटपट न्यूज)। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज रत्न विनोद भाई सोलंकी का कोरबा प्रवास के दौरान भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ ही राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्री विनोद भाई खोडियार, कोरबा के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री सुरेश भाई चौहान,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत भाई चौहान एवं प्रादेशिक मंत्री भावेश भाई गोहिल का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कोरबा इकाई द्वारा किया गया, जिसमें श्री सोलंकी ने समाज की विभिन्न गतिविधियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समाज को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरबा इकाई द्वारा किए गए सम्मान समारोह को अब तक का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बताया।इस अवसर पर कोरबा इकाई के प्रमुख समाजसेवी, सलाहकार, संयोजक, अध्यक्ष, महिला मंडल अध्यक्ष, युवा मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ प्रवास में कोरबा इकाई के स्वागत समारोह को अभी तक का सबसे अच्छा स्वागत बताया गया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ किया गया।
















