
रायपुर –
आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनषिकायत मिलने पर निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की । जोन 4 के तहत आने वाले राजधानी शहर के रवि भवन परिसर में स्थित मोबाईल दुकान देषमुख मोबाईल शाॅप के संचालक पर रवि भवन परिसर में कचरा फेंककर गंदगी फैलाये जाने की जनषिकायत सही मिलने पर संबंधित दुकान संचालक पर उन्हें भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणिग्रही के नेतृत्व एवं जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रषेखर श्रीवास्तव की उपस्थिति में 5 हजार रू. का जुर्माना करने की कडी कार्यवाही व्यवस्था सुधारने की गई एवं प्राप्त जनषिकायतो का नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से त्वरित निदान किया गया। संबंधित दुकान संचालक सहित दुकानदारों के कडाई से जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग टीम ने रवि भवन में कचरा रखने डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखने की स्पष्ट हिदायत दी गई। अन्यथा की स्थिति में भविष्य में नियमानुसार कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।















