
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा का कचरा उठाने वाला स्ट्रांग मैन बन गया। उसने गोल्ड मैडल जीतकर कोरबा का नाम रौशन किया है। पावर लिफ़्िटंग की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 250 से ज़्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। इस स्पर्धा में कोरबा जिले से भी खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें से एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो नगर निगम में सफाई कर्मी है और कचरा उठाने का काम करता है।
चिरमिरी में नगर निगम के मंगल भवन में 23 व 24 अक्टूबर को हुई स्पर्धा में कोरबा की टीम ने रनर्स अप का खिताब जीता। स्पर्धा में शामिल हुए कोरबा नगर निगम के सफाई कर्मी उमेश मोंगरे ने जूनियर 53 किलोग्राम केटेगरी में 280 किलोग्राम लिफ्ट कर गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही स्ट्रांग मैन का खिताब जीता। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रान्ज मेडल जीता।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में सब जूनीयर, जूनीयर, सिनीयर, मास्टर-1, मास्टर-2 व दिव्यांग अलग अलग कुल 6 कटेगरी बनायी गयी थी जिसमें कोरबा के टीम ने रनर्स अप का ख़िताब जीता।
धरमजीत सब जुनीयर 53 किलोग्राम कैटिगिरी टोटल 255 किलोग्राम गोल्ड मेडल एवं स्ट्रोंग मेन का ख़िताब
अमित कुमार गुप्ता जूनीयर 53 किलोग्राम कैटिगिरी किलोग्राम गोल्ड ,दिनेश कंवर जूनीयर 56 किलोग्राम कैटिगिरी गोल्ड ,अश्विनी कंवर जूनीयर 63 किलोग्राम कैटिगिरी गोल्ड,संजय कँवर जूनीयर 74 किलोग्राम कैटिगिरी गोल्ड, कमलेश भारती जूनीयर 53 किलोग्राम कैटिगिरी सिल्वर , जतिन कुमार खुंटे सब-जूनीयर 74 किलोग्राम सिल्वर मेडल ,रितेश मसीह सिनीयर 105 किलोग्राम कैटिगिरी ब्रोंज़ मेडल , राजेंद्र राज सिनीयर 87 किलोग्राम
अभिनव कंवर सिनीयर 87 किलोग्राम,उमेश मोंगरे जूनीयर 53 किलोग्राम कैटिगिरी 280 किलोग्राम लिफ़्ट करके गोल्ड मेडल एवं स्ट्रोंगमेन कि ख़िताब जीता , रोशन प्रताप यादव सब जूनीयर 73 किलोग्राम कैटिगिरी सिल्वर मेडल 310 टोटल लिफ़्ट किए, राकेश साहू गोल्ड मेडल , अनुराग यादव सब जनीयर 53 किलोग्राम कैटिगिरी में ब्रोंज मेडल , हर्षित सिंह सिल्वर मेडल 93 किलोग्राम कैटिगिरी टोटल 430 किलोग्राम वजन उठाए,,राम बहादुर सोनी (सीनियर) (जीटीपी)वजन-64 सिल्वर मेडल,ऋतिक जोशी( सब जूनियर) वजन-120
गोल्ड मेडल,इलीज़ार कुजुर्( सब जूनियर)वजन-52सिल्वर मेडल
क्रीस गनीयन (जूनियर) वजन-105 सिल्वर मेडल,दीपक पटेल(सीनियर) रेलवे विभाग वजन-51 गोल्ड मेडल सुरेश अनंत (रेलवे विभाग) वजन-120(मास्टर-1) गोल्ड मेडल शामिल हैं।
मुख्य निर्णायक की भूमिका के रूप ने उदल वाल्मीकि प्रदेश महासचिव ,उत्तम कुमार साहू लीगल एडवाइज़र बिलासपुर ,धरमवीर सिंघ दुर्ग अवतार सिंघ दुर्ग ,कोरबा से मधुर साहू सचिव कोरबा ,दीपक सिदार सह सचिव कोरबा , वेंकटराव , रितेश मसीह भी उपस्थित रहे ।कोरबा जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोशिएशन के सचिव मधुर साहू ने यह जानकारी दी है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















