
रायपुर(खटपट न्यूज़)। भेंट मुलाकात अंतर्गत क्रिएटर्स से मिलने “कका मीट क्रिएटर्स” कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं से संचार के पुराने दौर की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पहले दूरदर्शन में समाचार देखते थे। बहुत से अच्छे उद्घोषक और उद्घोषिकाओ को सुनते थे। फिर निजी चैनल आये। अब व्हाट्सअप युनिवर्सिटी आ गई है। यह झूठ फैलाने की मशीन बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसों मेहनत से एक छवि तैयार होती है लेकिन दुष्प्रचार से चीजें बिगड़ जाती हैं। यह किसी की छवि भी बनाती है और बिगाड़ती भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ने के दो तरीके हैं, या दूसरों की लकीर छोटी कर दो या अपनी लकीर बड़ी करो। व्हाट्सएप में दूसरा काम होता है।
पहले टैलेंट के लिए रास्ता बहुत कठिन था अब तकनीक के आ जाने से अपनी प्रतिभा को दिखाने की बहुत अच्छी गुंजाइश है। आप सभी इसके पुरोधा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप एक जिम्मेदारी लेकर काम करते हैं। इसे आगे बढ़ाइए। छत्तीसगढ़ के हास्य कलाकार स्व. देवराज पटेल की स्मृति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत उभरते कलाकार थे। एक बार मेरे घर आये और कहा कि छत्तीसगढ़ में दो लोग हैं मैं औ मोर कका।
0 काकी के साथ पहली मूवी कौन सी देखी
क्रियेटर श्रेया ने पूछा- आपने और काकी ने पहली मूवी कौन सी देखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दोनों बहुत सी पिक्चर देखते थे। स्कूटर से टाकीज पहुंच जाते थे। मुख्यमंत्री ने मजाक में कहा कि अभी तो याद नहीं आ रहा और आपने इतना कठिन सवाल पूछा है श्रेया कि आपकी काकी बहुत नाराज हो जाएगी।

0 हमर कका ब्यूटीफुल
वेणुगोपाल ने शायरी सुनाई- लाल फूल नीला फूल, हमर कका हे ब्यूटीफुल
0 सीएम का जताया आभार
सरिता अग्रवाल ने पूछा कि हम लड़कियों को सुरक्षित करने जो कदम उठाए, वो बहुत अच्छे हैं। पैनिक बटन का ऑप्शन आपने महिलाओं दिया। धन्यवाद।
0 ये प्रदेश अद्भुत है….
एक प्रश्न छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल पर पूछा गया। मुख्यमंत्री ने कहा , चित्रकोट है सिरपुर है। 10 वर्गकिमी में फैला है। कुम्हारी में बड़े तरिया है इसे डेवलप किया अभी हर दिन 5 हजार लोग जा रहे हैं। कोरिया में डेवलप किया है। पर्यटन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं। हमारे यहां बहुत सुंदरता है। हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत वाटरफॉल हमारे यहां हैं। आजकल शूटिंग भी हो रही है। केशकाल चले जाइये। ट्रेकिंग के लिए ये प्रदेश अद्भुत है।

0 स्कूल के दिन याद आए
स्कूल लाइफ म कइसे स्टूडेंट रहेव- मुख्यमंत्री ने कहा कि टीचर्स से पूछें। फिर भी जोर डालने पर कहा एवरेज, तैराकी आदि का भी बड़ा शौक था। फिर शरारतों के बारे में भी बताया। एक प्रश्न ऐसा आया कि क्या आपका मन मरीन ड्राइव में बैठने का होता है?
मुख्यमंत्री ने कहा, हाँ लेकिन समय नहीं मिलता। फिजा ने पूछा कि आप यदि रील बनाते तो आपका टॉपिक क्या होता?मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों पर बनाता। एक इंफ्लुएंसर ने पूछा- स्कूल लाइक म तैं ह कइसन स्टूडेंट रहे कका- इस।पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने कहा कि मैं एवरेज छात्र रहा, कक्षा में पहला, दूसरा, तीसरा आता रहा। मैं स्कूल जाता था तो दो नाले पड़ते थे, जब बारिश होती थी तो खूब तैरता था। बचपन में खूब शैतानियां करता था। खेलकूद भी किया करता था।
0 सिलबट्टा के पताल चटनी मिक्सी म आगै
प्रियंका ने बिजली बिल हाफ़ योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया, उसने शायरी पढ़ी कि–
बिजली बिल हाफ के कका अईसन जादू छागै,
सिलबट्टा के पताल चटनी मिक्सी म आगै ।
0 बात हे स्वाभिमान के….
मुख्यमंत्री श्री भूपेश से भाठापारा के रवि शर्मा ने कहा कि कका आप जबरदस्त काम कर रहे हैं, मजा आ रहा है। रवि ने यह कविता पढ़ी–
बात हे स्वाभिमान के,
छत्तीसगढ़िया अभिमान के ।
बात हे किसान के,
छत्तीसगढ़ के मितान के ।।
0 कलेवा देखते ही मुंह में पानी…
धमतरी से आए एकांश ने पूछा कि आपकी किस तरह का कंटेंट सबसे ज्यादा देखने में मजा आता है ? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया कल्चर का कोई मुकाबला नहीं है, जब मैं वीडियो में छत्तीसगढ़ का कलेवा देखता हूँ, मुंह में पानी आ जाता है।
















