
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेन्जरा चौक के पास यात्रियों से भरी साई कृपा बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस कोरबा से बांगो जा रही थी।
ओवर स्पीड की वजह से यह हादसा हुआ है। बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।















