Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized ओवर स्पीड डिटेक्ट 40 वाहनों का चालान, 3 माह के लिए निलंबित...

ओवर स्पीड डिटेक्ट 40 वाहनों का चालान, 3 माह के लिए निलंबित होगा लायसेंस…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सड़कों पर ओवर स्पीड के चलते बढ़ रहे सड़क हादसे के मद्दनेजर यातायात पुलिस रविवार 14 मॉर्च को स्पीड राडार गन लेकर फिर से कटघोरा-अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरी। स्पीड राडार गन में ओवर स्पीड वाले 40 वाहन डिटेक्ट हुए, जिनका मौके पर चालान किया गया और भविष्य में निर्धारित गति सीमा पर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई।

ज्ञात हो कि कोरबा जिले में जनवरी फरवरी माह में सड़क हादसे में 49 लोंगो की मृत्यु हो चुकी है। इनमे से अधिकतर मामलों में वाहन चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से दुर्घटना हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देश पर यातायात प्रभारी पौरुष पुर्रे ने सूबेदार भुनेश्वर कश्यप व टीम के साथ कटघोरा अम्बिकापुर मार्ग के एंट्री पॉइंट चकचकवा पहाड़ के पास कार्यवाही की। यहां पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी, लेकिन सड़क पर वाहन 75 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही थी। स्पीड राडार गन में डिटेक्ट ऐसे वाहनों को पॉइंट लगाकर पकड़ा गया। सबूत के तौर पर उन्हें स्पीड राडार गन से निकली हुई पर्ची भी दी गई। और मौके पर चालान बनाया गया।
0 लाइसेंस भी सस्पेंड
यातायात प्रभारी ने बताया कि कटघोरा -अम्बिकापुर मार्ग पर जिन वाहनों को ओवर स्पीड में चालान किया गया है। उनका लाइसेंस 03 माह निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। माह जनवरी से लेकर अब तक ओवर स्पीड पर 213 कार्यवाही हो चुकी है।

Advertisement Carousel