
कोरबा, (खटपट न्यूज)। । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कद्दावर और युवा चेहरों को इस कार्यकारिणी में जगह मिली है लेकिन इस बार पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा की छुट्टी कर दी गई। इसी तरह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी को भी इस बार प्रदेश में जगह नहीं मिली है। इन्हें कार्यसमिति में शामिल न करने के कई मायने भी उनके समर्थक निकाल रहे हैं लेकिन संगठन का मामला होने से खुलकर बोलने को तैयार नहीं।

















