Friday, March 27, 2026
Home कोरबा ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

कोरबा (खटपट न्यूज) । कोरबा जिले में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जन जागरूकता के लिए आॅनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की थीम ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को पुनस्र्थापित करने पर ध्यान केन्द्रित करना’’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोरबा शहर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल कोरबा में पर्यावरण संरक्षण के संबंध में आॅनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से व्हाॅट्स एप्प के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में बनाए गए चित्रकारी को मंगाया गया। जिले के प्रतिभागियों ने पर्यावरण को बचाने से संबंधित संदेश युक्त विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण मण्डल को भेजे।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर. आर. सिंह की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा में वृक्षारोपण किए। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री पाटले द्वारा  आमजनों से अपील की गई कि पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु सरकार को पूर्ण सहयोग दें, हो सके स्वयं आगे आकर पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु अपनी भागीदारी निभायें। इस दौरान पर्यावरण मंडल के अधिकारी, कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर इसके जरिये पर्यावरण को बचाने का संदेश दिए।

Advertisement Carousel