ऑनलाइन एफआईआर में हटाई बंधक बनाने की धारा…पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने पुलिस पर लगाया प्रश्नचिन्ह, देखें एफआईआर की प्रति….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्वगृह मंत्री ननकीराम कंवर ने सृष्टि इंस्टीट्यूट के विवाद में अपने पुत्र संदीप कंवर के साथ देवेंद्र पांडेय व उनके पुत्र शिवम पांडेय के द्वारा बंधक बनाकर मारपीट के मामले में दर्ज धाराओं में फ़ेरबदल का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके दस्तावेज देते हुए ननकीराम कंवर ने बताया कि रामपुर पुलिस ने देवेंद्र पांडेय व शिवम पांडेय के विरुद्ध आईपीसी की धारा 342, 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था लेकिन ऑनलाइन एफआईआर करते समय (बंधक बनाने की ) धारा 342 को हटा दिया गया। श्री कंवर का आरोप है कि उनके पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले को बचाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने पुलिस से सवाल किया है कि क्या हाथ जोडकर माफी मांगने वाला किसी को मारेगा? अगर मारता तो फिर माफी क्यों मांगता?

Advertisement Carousel