Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ पैनल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ पैनल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कोरबा (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ पैनल द्वारा शनिवार को ऑनलाइन एग्जाम की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्रों ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं का एडमिशन विलंब से हुआ है। इस कारण ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग की गई है। 9 महीने का सिलेबस को 3-4 महीने में कंप्लीट किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी हो रही है। इस दौरान दिवाकर राजपूत, जुनैद मेमेन, कमल दास, श्रवण जायसवाल, आकाश तिवारी अशोक दास, अभिषेक कुरील, अभिषेक सिंह, अज़हर खान, सोम दास आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel