Monday, March 23, 2026
Home कोरबा एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस के कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस के कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

0 उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों की सराहना
कोरबा (खटपट न्यूज)। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ राज्य डीएम अवस्थी द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक अभषेक मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और कोरोना नोडल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रामागोपाल करियारे की उपस्थिति में कोरोना काल के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले कोरबा पुलिस के कोरोना वारियर्स जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


यह सम्मान आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में विभिन्न थाना,चौकी और पुलिस सहयता केन्द्रों के उल्लेखनीय कार्य करने वाले चयनित अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान की गई। इस हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सभी थानों से उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कोरोना काल के दौरान उत्पन्न परिस्थियों और चुनौतियों को जिस तरह से कठिन ड्यूटी, मुस्तैदी और सतर्कता से जवानों ने निभाया उसके लिए आदरणीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी जवानों की सराहना किया गया। विदित हो कि कोरोना काल के दौरान कोरबा पुलिस के कर्त्तव्य परायण जवानों ने जिस तरीके से क्वेरण्टाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर, कोविड हास्पिटल, पुलिस चेक पोस्ट, पेट्रोलिंग टीम, पॉइंट ड्यूटी, वेक्सिनेशन सेंटर, हॉटस्पॉट जोन, कंटेन्मेंट जोन,माइक्रो कंटेन्मेंट जोन, कंट्रोल रूम, व्हीकल पेट्रोलिंग टीम आदि विभिन्न स्थानों पर अपनी ड्यूटी और दायित्व को अथक रूप से निभाया उसके लिए उनके इस कार्यों को आदरणीय स्क्क सर ने अविष्मरणीय बताया। कोरबा पुलिस के जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देशन में कोरोना के प्रथम और द्वितीय दोनों लहर में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जिस मुस्तैदी और सक्रियता से कार्य कर कोरोना के संक्रमण, प्रसार और व्यापकता को रोकने एवं नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाया वहीं प्रवासी श्रमिको, राहगीरों और जरूरत मंदों को मानवीय संवेदना दिखाते हुए उनके भोजन और दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु भी उल्लेखनीय कार्य किया।
0 इन अधिकारी, कर्मचारियों का हुआ सम्मान
एसआई एनएल राठिया रजगामार, एएसआई गणेश महिलांगे बालको, एएसआई आरएस मिश्रा पाली, एएसआई अजय कुमार सोनवानी दर्री, एएसआई कृष्णपाल कंवर बांकीमोंगरा, एएसआई मो.आरिफ शेख मुख्यालय, एएसआई आजुराम खुसराम लेमरू, हेड कांस्टेबल प्रवीण लाल कोतवाली, धनराज मिश्रा सीएसईबी चौकी, चंद्रपाल खांडे दीपका, खगेश राठौर कुसमुंडा, आर.चिरंजीव करतला, उमेश दुबे उरगा, दिनेश श्याम अजाक, कौशल प्रसाद पसान, विद्या सागर रात्रे कोरबी, संजीव सिंह बांगो, होमेल तिग्गा मोरगा, नीलम कुजूर चैतमा, चंद्रशेखर पांडेय कटघोरा, रोशन पांडेय जटगा, आशीष साहू हरदीबाजार, रामचन्द्र राजपूत यातायात, नवीन खलखो, योगेश मानिकपुर, राकेश कुमार खूंटे श्यांग शामिल है।

Advertisement Carousel