Monday, March 23, 2026
Home कोरबा एसपी की पहल: पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

एसपी की पहल: पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा


0 बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पुरस्कृत किये गए प्रतिभागी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए 7 दिनों तक चले खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। पुलिस लाइन प्रांगण में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन समारोह के मुख्य आतिथि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि जिले में कार्यरत पुलिस कर्मियों के कल्याण के साथ-साथ उनके परिवार की सुविधाओं का ख्याल रखना एवं परिवार के बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी भी हमारी है। इन्हीं जिम्मदारी का निर्वहन करते हुए “पुलिस नवनिहाल प्रतिभा” का आयोजन किया है। यह समय-समय पर आयोजित किया जाता रहेगा। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई और शुभकामना दी।
भोजराम पटेल ने इस आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा व सूबेदार भुनेश्वर प्रसाद कश्यप को सराहा और आगे भी इस तरह कार्यक्रम करने प्रेरित किया।

रक्षित निरीक्षक ने बताया कि पूरे प्रतियोगिता में करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। खेल को सफल बनाने में स्कूल शिक्षा विभाग के पीटीआई अजीत शर्मा, विवेकानंद गोपाल, रामनारायण डड़सेना, गोपालदास महंत, सावित्री जायसवाल , मानकर करेंगा, कृष्णा जायसवाल, नैतिक दास और पीयूष पांडेय ने अपना योगदान दिया। वहीं कोरियोग्राफर विन्नी जगत व पुलिस परिवार की सरिता सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई।
ये रहे विजेता:
100 मी दौड़ बालक सीनियर में ऋषि राठौर प्रथम, आर्यन कैवर्त द्वितीय, बालिका वर्ग में अंकिता रात्रे प्रथम व ग्रेसी पन्ना दूसरे स्थान पर रही। 100 मी रिले रेस में अनुष्का, जतीन कवर और हंसिका की टीम विजेता रही। गोला फेंक सीनियर में आर्यन व आशीष जूनियर में जतीन व रुद्र कुमार प्रथम व दूसरे स्थान पर रहे। कबडी बालक में वीर नारायण सिंह व बालिका में रानी दुर्गावती की टीम विजेता रही। खो-खो में भी वीर नारायण सिंह व रानी दुर्गावती की टीम विजयी रही। नृत्य प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ी थीम पर प्रदर्शित रिया प्रिया एवं रोशनी की ग्रुप ने बाजी मारी। एकल डांस में जय साहू व रिद्धि राठौर ने प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel