कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल के द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए 25 अक्टूबर विजयादशमी रविवार के दिन सवैतनिक अवकाश पूर्व में तत्कालिन महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र के द्वारा अनुमोदन उपरांत जारी किया गया था। कार्यालय आदेश दिनांक 13 जनवरी 2020 के तहत वर्ष 2020 हेतु 25 अक्टूबर को घोषित यह सवैतनिक अवकाश क्षेत्रीय समन्वय समिति, कोरबा क्षेत्र एवं महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र की सहमति उपरांत 25 अक्टूबर के स्थान पर 24 अक्टूबर शनिवार महानवमीं को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक द्वारा महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र के अनुमोदन पश्चात यह आदेश जारी किया गया है।