Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा एसआई पुहुप राम साहू को हार्ट अटैक, निधन से महकमे में शोक...

एसआई पुहुप राम साहू को हार्ट अटैक, निधन से महकमे में शोक …

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला पुलिस अंतर्गत कटघोरा थाने में पदस्थ एसआई पुहुप राम साहू का आज सुबह ह्रदयघात से अकस्मात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें कुसमुंडा स्थित एसईसीएल अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। इस दुखद घटना से परिजनों, शुभचिंतकों सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। श्री साहू काफी मिलनसार और शांत प्रवृत्ति के थे और उनका मृदु स्वभाव हमेशा से अलग छवि कायम करता रहा।

Advertisement Carousel