Friday, June 12, 2026
Home कोरबा एल्यूमिनियम लोड ट्रेलर खाई में गिरी, चालक-परिचालक गंभीर

एल्यूमिनियम लोड ट्रेलर खाई में गिरी, चालक-परिचालक गंभीर

कोरबा (खटपट न्यूज)। मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर घाट मोड़ में एक एल्यूमिनियम लोड ट्रेलर खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद ट्रेलर के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेेलर धू धू कर जलने लगा। ट्रेलर में सवार चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए शासकीय सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा भेजा गया है। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया गया। महेंद्र कुमार चंद्रा और चालक निक़र्ज पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Advertisement Carousel