Monday, March 23, 2026
Home कोरबा एलआईसी कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर खाक

एलआईसी कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर खाक

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिलाधीश कार्यालय के बाजू में स्थित एल आई सी कार्यालय में आज सुबह आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बिल्डिंग से धुआं निकलता हुआ देखा। नजदीक जाकर देखा तो पाया कि अंदर आग धधक रही है। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.और फिर जानकारी मिलने पर तीन दमकल घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है की शार्ट सर्किट के कारण कार्यालय में आग लगी। सूत्रों के अनुसार आग से एल आई सी के तमाम दस्तावेज जलकर खाक हो चुके हैं।

Advertisement Carousel