Friday, March 27, 2026
Home कोरबा एफआईआर के विरोध में वार्ड 66 में फूंका महापौर का पुतला

एफआईआर के विरोध में वार्ड 66 में फूंका महापौर का पुतला

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं भाजपा पार्षदों के द्वारा घोटाले को उजागर किए जाने पर उनके ऊपर निगम प्रशासन ने महापौर के दबाव में आकर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है। इसका विरोध पूरे क्षेत्र में हो रहा है। नगरीय प्रशासन एवं महापौर के अत्याचार के विरोध में 18 जून को वार्ड क्रमांक 66 की पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती कमला बरेठ व वार्ड क्रमांक 67 की पार्षद श्रीमती प्रभावती चौहान के नेतृत्व में महापौर का पुतला दहन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सतीश झा, पूर्व महामंत्री भाजपा बाँकीमोगरा अश्वनी साहू व सुधारसाय चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा विकास झा, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान पांडे, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा हबीबुल्ला अंसारी, राघवेंद्र सिंह बघेल, जामबाई महंत, सुरेंद्र मरावी, संजय ध्रुव, सुरेश यादव, फिरतराम देवांगन, प्रमोद पंडित, मान सिंह, जरीना खातून, नजीर खान, फुलेश्वरी यादव, सपना राजपूत, ईश्वर प्रजापति, राजकुमार महाराज, अखिलेश श्रीवास, परस देवांगन, मिलन श्रीवास, लक्ष्मण कर्ष आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel