कोरबा-जमनीपाली (खटपट न्यूज)। एनटीपीसी कोरबा के सीएसआर विभाग ने उत्कर्ष छात्रवृत्ति पहल के तहत कक्षा 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई कोरबा के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह अनुदान परियोजना प्रभावित गांवों (पीएवी) से संबन्धित 40 विद्यार्थियों को दी गयी जिसमें विद्यालयों के प्रत्येक विद्यार्थी को 3 हजार एवं आईटीआई के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 हजार रुपये सहित योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

एनटीपीसी के पश्चिमी क्षेत्र-2 एवं दक्षिण के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक संजय मदान ने इन्हें बधाईयां दी। समारोह में बिश्वरूप बसु, कार्यकारी निदेशक, पीराम प्रसाद, महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), बिनोद कुमार मिश्रा, महाप्रबन्धक (चिकित्सा), भानु सामनता, महाप्रबन्धक (ऐश डाईक प्रबंधन), शंभू शरण झा, महाप्रबन्धक (तकनीकी सेवांए), ललित रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रचालन), मनोरंजन सारंगी एजीएम (एचआर), सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन के सदस्य एवं एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।















