Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा एनटीपीसी ने किया फुटबाल टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैम्प 

एनटीपीसी ने किया फुटबाल टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैम्प 


कोरबा (खटपट न्यूज़)। एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फेडरेशन द्वारा फुटबाल चैंपियनशिप/ टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैम्प 15 अगस्त से सिपेट कोरबा में आयोजित किया जा रहा है।  
फुटबाल टूर्नामेंट में तीन श्रेणियां सब-जूनियर गल्र्स, जूनियर गर्ल्स तथा सीनियर गल्र्स है। वर्तमान में 30-35 खिलाडिय़ों को 21 दिन का कोचिंग कैम्प प्रदान किया जा रहा है। इस कोचिंग कैंप के बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय लेवल पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे और छत्तीसगढ़ राज्य फुटबाल टीम में शामिल होंगे। 30-35 लड़कियां अंतर जिला टूर्नामेंट के विजेता है। टूर्नामेंट में 5-6 टीमों ने भाग लिया। एनटीपीसी प्रबंधन ने सभी खिलाडिय़ों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए दी है तथा राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए मेहनत करने का सुझाव दिया।

Advertisement Carousel